chhattisgarhReligionछत्तीसगढ़दुर्गधर्म अध्यात्म

शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए ललित चंद्राकर, महमरा एनिकट में की महाआरती…

हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की

दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी के महमरा एनिकट में आयोजित श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा एवं भव्य महाआरती में शामिल हुए। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में विधायक ने सनातन परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवनाथ तट

शिवनाथ नदी के तट पर आयोजित कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई, जबकि कांवड़ियों ने पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

संध्या बेला में आयोजित भव्य महाआरती में हजारों दीपों से महमरा घाट जगमगा उठा। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन ने शिवनाथ तट को भक्तिमय बना दिया।

आस्था और संस्कृति का प्रतीक है शिवनाथ कांवड़ यात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। शिवनाथ मैया की पवित्र भूमि आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देती है।   शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए ललित चंद्राकर, महमरा एनिकट में की महाआरती...

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति करे और सनातन संस्कृति की परंपराएं सदैव अक्षुण्ण रहें।

विधायक ने श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर सहित समिति के सभी सदस्यों को आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से दुर्ग की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलती है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर, समिति के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button