स्टेशन मरोदा में विकास की नई सौगात, 1 करोड़ से अधिक के कार्यों की रखी गई आधारशिला…
विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन, सड़क-नाली समेत जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 17 स्टेशन मरोदा, शिवपारा में 1 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
भूमिपूजन किए गए कार्यों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
‘जनसुविधाओं का विस्तार और सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्टेशन मरोदा शिवपारा के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्र में जारी विकास की गति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के तहत रिसाली के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। वार्डवासियों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भूमिपूजन किए गए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का आज शुभारंभ हुआ है, उनका लोकार्पण भी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जनता की मांग ही उनकी प्राथमिकता है और इसी आधार पर रिसाली को एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा, सारिका साहू, बूथ अध्यक्ष रंजन सिन्हा, रवि मानिकपुरी, आंचल यादव, विकास कुलश्रेष्ठ, संतोष कुशवाहा, उपेंद्र रिगरी, पूनमचंद साहू, संजय वर्मा, प्रमोद कोसरे, सुनील साहू, नरेंद्र कोसरे, परमेश्वर महिलांग, अमन शर्मा, मोहन टूटी, अंबर लाल श्रीवास्तव, नरेंद्र कोशे, शेष जांगड़े, तेजस्वनी सोनवानी, सविता महिलांगे, अनुपमा गोस्वामी, संध्या वर्मा, करुणा श्रीवास, कुलविंदर कौर, पार्वती साहू, डॉ. पार्वती कुर्रे, लता निषाद, पुष्पलता देशमुख, आशी साहू, इंजीनियर डिगेश्वरी चंद्राकर, मुकेश देशमुख, अखिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





