छत्तीसगढ़भिलाई

रिसाली के वार्ड 29 और 30 को ₹1.01 करोड़ की विकास सौगात, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन…

सड़क, नाली, डोम शेड और सामुदायिक भवन समेत कई कामों की रखी आधारशिला, बोले—“जनता की प्राथमिकता वाले कार्य पहले होंगे”

रिसाली, 23 अगस्त 2026। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 और 30 में कुल ₹1.01 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। दोनों वार्डों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।

वार्ड 30 में ₹39.32 लाख के काम

इस्पात नगर स्थित साईं मंदिर परिसर में वार्ड क्रमांक 30 के लिए ₹39.32 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, कवर ड्रेन और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

रिसाली के वार्ड 29 और 30 को ₹1.01 करोड़ की विकास सौगात, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन...

वार्ड 29 में ₹62.14 लाख की सौगात

लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा स्थित वार्ड क्रमांक 29 में ₹62.14 लाख की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। प्रस्तावित कार्यों में डोम शेड, सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाली, सीसी रोड, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सामुदायिक भवन और सौंदर्यीकरण शामिल हैं। दोनों स्थानों पर भूमिपूजन के बाद विधायक ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

“जनता की प्राथमिकता वाले काम पहले होंगे”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ सड़क, नाली और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “रिसाली नगर निगम के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाएं और प्राथमिकता वाले कार्य चरणबद्ध तरीके से पहले पूरे किए जाएंगे।”रिसाली के वार्ड 29 और 30 को ₹1.01 करोड़ की विकास सौगात, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन...विधायक ने कहा कि वार्ड 29 और 30 में शुरू हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। उनका लक्ष्य रिसाली के प्रत्येक वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि विकास की गति आगे भी जारी रहेगी और भाजपा सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कन्या सह संयोजिका संस्कृति वर्मा और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्षदों में विलास बोरकर, धर्मेन्द्र भगत, सीमा साहू, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, रमा साहू, सविता धवज, शीला नारखेड़े, गजेंद्री कोठारी और ममता सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा भूपेंद्र दास, रुपेश यादव, राजा डहरिया, दिलीप चौधरी, अमित वोरा, अश्वन निषाद, विजय सिंह सोनी, अनुप डे, कंचन सिंह, राजेन्द्र सिंह, संध्या मंडलोई, लता गेंन्द्रे, गीता मिश्रा, ज्योति स्नाई, अल्का श्रीवास्तव, सुम्भा राव, निशा, ओकेश्वरी मारकंडे, आमा शुक्ला, परमेश्वर महिलांग, कमलेश हिरवानी, आरती शर्मा, विकास कुलश्रेष्ठ, सतीश दुबे, डॉ. पार्वती कुर्रे, सविता महिलांग, तन्नू सोनवानी, अंचल यादव, राजेन्द्र यादव, अमन शर्मा, सुनीता कोसरे, धनजय मिश्रा, करुणा श्रीवास, चंद्रकली चतुर्वेदी, आयुष तिवारी, बॉबी दास, मनोज साहू, हिमांशु चंद्राकर, मंजु साहू, अनिल घोष, संतोष चौधरी, कृष्णा सिंह, हर्ष डोंगरे और गणेश पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button