SBI Clerk Notification 2026 : एसबीआई में क्लर्क के 9,766 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक भर दें फॉर्म…

SBI Clerk Notification 2026 : भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क के 9,766 पदों पर भर्ती निकाली है. जिनमें 7,680 रेगुलर और 2,086 बैकलॉग पोस्ट शामिल हैं. बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए यह गोल्डेन चांस है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त को शुरू हो गया है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है.
यह भर्ती जनरल, EWS, OBC, SC और ST कैंडिडेट समेत सभी कैटेगरी के लिए खुली है. 1 अप्रैल, 2026 को कम से कम उम्र 20 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 28 साल है. कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in के ज़रिए अप्लाई कर सकते हैं.
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए योग्यता
- कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- फाइनल-ईयर या फाइनल-सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उनके पास 31 दिसंबर, 2026 तक की डिग्री होनी चाहिए.
- 1 अप्रैल 2026 को कम से कम उम्र 20 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 28 साल होनी चाहिए.
- रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए उम्र में छूट लागू है: OBC के लिए 3 साल, SC/ST के लिए 5 साल, और PwBD, एक्स-सर्विसमैन, और दूसरी कैटेगरी के लिए सरकारी नियमों के अनुसार ज़्यादा.
- जो कैंडिडेट्स पहले से SBI क्लर्क के तौर पर काम कर रहे हैं, वे अप्लाई करने के लिए एलिजिबल नहीं हैं.
- जिन कैंडिडेट्स ने क्लर्क के तौर पर काम करते हुए पहले SBI से इस्तीफा दिया है, वे भी एलिजिबल नहीं हैं.
- कैंडिडेट्स सिर्फ़ एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
- नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स को उस राज्य की लोकल भाषा आनी चाहिए जिसके लिए वे अप्लाई कर रहे हैं.
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के तीन चरण होंगे. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी. स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जांएगे. अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के आधार पर बनेगी.




