भिलाई

सेक्टर-10, भिलाई में ‘सेलम स्टेनलेस शॉप’ के निर्माण का भूमिपूजन के साथ शुभारंभ

सेक्टर-10, भिलाई में उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील टेबलवेयर एवं किचनवेयर के लिए प्रस्तावित ‘सेलम स्टेनलेस शॉप’ के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन के साथ हुआ। कार्यपालक निदेशक (सेलम स्टील प्लांट) की धर्मपत्नी एवं अध्यक्ष, सेलम स्टील लेडीज सर्कल, डॉ. अमिता बिसारे एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न इस समारोह के साथ भिलाई एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एसएस 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई।

भूमिपूजन समारोह में भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती छवि निगम; उपाध्यक्ष (भिलाई महिला समाज) श्रीमती मौली चक्रवर्ती, श्रीमती केका सरकार, श्रीमती स्मिता भास्कर एवं श्रीमती आभा सिंह; सचिव (भिलाई महिला समाज) श्रीमती सोनाली रथ; कोषाध्यक्ष, (भिलाई महिला समाज) श्रीमती शिखा जैन; सह कोषाध्यक्ष (भिलाई महिला समाज) श्रीमती रीता तिवारी; चेयरमैन, सेफी एवं अध्यक्ष, ओए-बीएसपी, नरेंद्र कुमार बंछोर; महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएँ) ए. बी. श्रीनिवास सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सेक्टर-10 मार्केट समन्वय समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

एसएस 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील की मजबूती, टिकाऊपन एवं जंगरोधी गुण इसे रसोई एवं खाद्य-संपर्क से जुड़े उपयोगों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। प्रतिष्ठान में ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ, स्वच्छ एवं उपयोगी उत्पादों के साथ आधुनिक डिजाइन को प्राथमिकता दी जाएगी।

सेलम स्टेनलेस शॉप का उद्देश्य केवल एक खुदरा प्रतिष्ठान के रूप में कार्य करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराने वाले विश्वसनीय केंद्र के रूप में विकसित होना है। प्रतिष्ठान का उद्देश्य गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं ग्राहक संतुष्टि के आधार पर एक भरोसेमंद केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना है।

सेलम स्टील प्लांट की ओर से सहायक महाप्रबंधक (ईडी-टेक) सारिन मेनन यू. तथा वरिष्ठ प्रबंधक (मार्केटिंग) अरुल राम एम. ने कार्यक्रम के समन्वय में विशेष भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button