बीएसपी में गैर-संकार्य क्षेत्र के कार्मिक ‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’ से सम्मानित…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कार्यस्थल पर नवाचार, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, उच्च सुरक्षा मानकों के पालन तथा तकनीकी एवं प्रक्रियागत अनुशासन के माध्यम से संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को इस्पात भवन सभागार में आयोजित ‘‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ वितरण समारोह में सम्मानित किया गया।
चयनित कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता एवं अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिकारी) सुनील सिंघल, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर तथा महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएँ विभाग) ए. बी. श्रीनिवास द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गैर संकार्य क्षेत्र के लिए ऑफिस एसोसिएट (मानव संसाधन) छत्रपाल सिंह राणा, चार्जमैन कम सीनियर टेक्नीशियन (नगर सेवाएँ) हरबंश लाल पोतरा, इंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएँ) त्रिभुवन नाथ परगनिहा, इंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएँ) रविशंकर दास, सेक्शन ऑफिसर (मानव संसाधन) सुश्री कमला वी. वर्गीस, सेक्शन एसोसिएट (परियोजनाएँ) सुश्री किरण गुप्ता तथा सेक्शन ऑफिसर (सतर्कता) वी.वी.एस.एस. राव का चयन ‘‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ हेतु किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत कार्मिकों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाते हैं। साथ ही पुरस्कार विजेता कार्मिकों के छायाचित्र संबंधित विभागों के सूचना पटल पर प्रदर्शित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सतर्कता) सुश्री रेणु गुप्ता, महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) ए. डी. मिश्रा, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) डी. सी. सिंह, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) सुनील क्षीरसागर, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) किशोर कुमार झा, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) पूरण लाल साहू तथा उप प्रबंधक (मानव संसाधन–नगर सेवाएँ) सुश्री के. संगीता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–गैर संकार्य) सुश्री जया राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (एच.आर.–गैर संकार्य) देवेन्द्र कुमार सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




