
भिलाई | मेडिकल अपडेट
आंदोलन के चौथे दिन जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक बताया है।
यूरिन में कीटोन्स बढ़े, शॉक का खतरा
रिपोर्ट के अनुसार यूरिन में कीटोन्स का स्तर बढ़ गया है, जिससे शरीर में शॉक आने की आशंका बनी हुई है। यह स्थिति लंबे समय तक भूख या कमजोरी का संकेत मानी जाती है।
ब्लड प्रेशर हाई, शुगर खतरनाक स्तर तक गिरी
मेडिकल जांच में यह भी सामने आया है कि
-
ब्लड प्रेशर लगातार अधिक बना हुआ है
-
ब्लड शुगर का स्तर काफी नीचे गिर चुका है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है
डॉक्टर लगातार निगरानी में रखे हुए हैं।
प्रशासन से बातचीत की अपील
इस गंभीर स्थिति के बीच प्रशासन से सीधी चर्चा कर समाधान निकालने की अपील की गई है, ताकि हालात और न बिगड़ें।
दो टूक ऐलान — भिलाई बिकने नहीं देंगे
आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में कहा है—
“हम भिलाई को बिकने नहीं देंगे!”
यह संघर्ष किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाला नहीं है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




