भिलाई

सहकार भारती भिलाई दुर्ग द्वारा सहकार सप्ताह मनाया गया…

भिलाई दुर्ग – सहकार भारती भिलाई दुर्ग द्वारा सहकार सप्ताह का आयोजन सेक्टर 2 वार्ड नम्बर 40 मे आयोजित किया गया कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंकर लाल देवांगन, वरिष्ठ सहकार सेवक बुनकर प्रकोष्ठ,एवं टी आर कनौजे पूर्व अध्यक्ष बीएसपी एम्पलॉइज कॉपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी थे कार्य क्रम की शुरुआत सहकार भारती के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मण राव ईनामदार जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्य क्रम को संबोधित करते हुए शंकर लाल देवांगन जी ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि हम सब आज सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आज एकत्रित होकर ये कार्य क्रम कर रहे हैं और केंद्र सरकार द्वारा भी सहकारिता के माध्यम से जुड़े हर आयाम को बड़े नियोजित ढंग से सभी वर्ग के लोगों के लिए हितकारी एवं उपयोगी सिद्ध हो ऐसा कार्य कर रही हैं।

और आज हम सहकारिता मंत्रालय अलग से बना कर इसे सभी वर्गों के लिए लाभान्वन्वित हो ,आज पूरे 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, और सहकारिता विभाग केंद्र सरकार के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है,माननीय अमित जी शाह काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं इसमें सहकार टैक्सी सेवा, और अब सहकार जीवन बीमा जैसे भी कार्य की शुरुआत होने जा रही है।

इससे पता चलता है कि सरकार कितनी संवेदनशील सहकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है, कार्य क्रम को टी आर कनौजे पूर्व अध्यक्ष बीएसपी एम्पलॉइज कॉपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी द्वारा भी संबोधित किया गया और सहकारिता के विषय में जानकारी प्रदान की गई, कार्य क्रम का संचालन राकेश शुक्ला द्वारा किया गया।

सहकार सप्ताह के कार्य क्रम में दीपक मिश्रा संयोजक सहकार भारती दुर्ग संभाग, रमेश शर्मा, गजानंद बंछोर, मिथिला खीचारिया, राकेश शुक्ला, परवीन बानो, टी आर कनौजे, शंकर लाल देवांगन, दिनेश मिश्रा, ऊषा राव, ज्योति सोनी, शेख जहीरूद्दीन, अर्पणा यादव, सहित समस्त सहकार सेवक उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button