रोजगार

जिला पंचायत में विभिन्न संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज…

सुकमा – जिला पंचायत सुकमा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत विभिन्न संविदा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक का 1 पद, क्षेत्रीय समन्वयक का 1 पद तथा लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक पद के लिए 15 जुलाई 2026 को साक्षात्कार, जबकि 16 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय समन्वयक पद हेतु लिखित एवं कौशल परीक्षा तथा लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के लिए संकाय सदस्य के 2 संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा 17 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत कार्यालय सुकमा में आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।

जिला पंचायत सुकमा ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया, पात्र-अपात्र सूची, दावा-आपत्तियों के निराकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी जिला पंचायत सुकमा के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sukma.gov.in  पर उपलब्ध है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button