chhattisgarhकैरियरछत्तीसगढ़दुर्गरोजगार

बलौदाबाजार कॉलेज में अतिथि व्याख्याता समेत 4 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर तक आवेदन…

विधि, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और क्रीड़ा अधिकारी के पद शामिल; डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा आवेदन

बलौदाबाजार। शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि व्याख्याता, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी तथा अतिथि शिक्षण सहायक/क्रीड़ा सहायक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने योग्य एवं निर्धारित अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए हैं।

इन विषयों में होगी नियुक्ति

जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार विधि, समाजशास्त्र और राजनीतिशास्त्र विषय में एक-एक पद तथा क्रीड़ा अधिकारी का एक पद रिक्त है। इस तरह कुल 4 पदों के लिए अतिथि व्यवस्था की जाएगी।

11 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ 11 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अथवा स्वयं/वाहक के जरिए महाविद्यालय कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। कार्यालय से आवेदन जमा करने की पावती प्राप्त करना जरूरी होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

ई-मेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन अथवा डाक के माध्यम से निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि क्रीड़ा अधिकारी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संबंधित नियमों के अनुरूप निर्धारित की गई है। अतिथि शिक्षण सहायक, ग्रंथालय सहायक एवं क्रीड़ा सहायक के लिए स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष, जबकि अतिथि क्रीड़ा अधिकारी एवं क्रीड़ा सहायक के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष रखी गई है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेरिट सूची की तारीखें भी तय

महाविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर पदवार अनंतिम मेरिट सूची 15 सितंबर 2026 को सूचना पटल एवं वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद अंतिम सूची 21 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

आवेदन के साथ लगाने होंगे दस्तावेज

अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ मूल निवासी प्रमाण-पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, SET/NET, एम.फिल./पीएचडी तथा अनुभव प्रमाण-पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। बंद लिफाफे के ऊपर पत्राचार का पता तथा आवेदित विषय/पद स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।

महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विषय में नियमित नियुक्ति, पदस्थापना या स्थानांतरण के कारण पद भर जाने पर उस पद के विरुद्ध कार्यरत अतिथि व्याख्याता अथवा अन्य की सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी। अतिथि व्यवस्था भविष्य में नियमितीकरण का आधार भी नहीं होगी।

विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पटल तथा आधिकारिक वेबसाइट gdkcbalodabazar.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है।

 

 संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button