bhilai-steel-plantentertainmentsportsStateछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गभिलाई

बीएसपी क्रिकेट टीम में चयन का सुनहरा मौका, 26-27 अगस्त को ट्रायल…

पुरुष-महिला वर्गों में खिलाड़ियों का पंजीयन सुबह 9 बजे से, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न आयु वर्गों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसी के लिए बीएसपी क्रिकेट टीमों के गठन हेतु 26 एवं 27 अगस्त 2026 को चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

बीएसपी क्रिकेट टीम में चयन का सुनहरा मौका, 26-27 अगस्त को ट्रायल...

पंजीयन प्रक्रिया बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। संयंत्रकर्मियों के बच्चे और भिलाई के परिधीय क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

बीएसपी क्रिकेट टीम में चयन का सुनहरा मौका, 26-27 अगस्त को ट्रायल...

इन आयु वर्गों में होगा चयन

बालक वर्ग में:

  • अंडर-14: जन्मतिथि 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच।
  • अंडर-16: जन्मतिथि 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच।
  • अंडर-19: 1 सितंबर 2008 के बाद जन्म।
  • अंडर-23: जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 के बीच।
  • सीनियर पुरुष: निर्धारित पात्रता के अनुसार पंजीयन।

बालिका वर्ग में:

  • अंडर-15: जन्मतिथि 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच।
  • अंडर-19: 1 सितंबर 2008 के बाद जन्म।
  • अंडर-23: जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 के बीच।
  • सीनियर महिला: निर्धारित पात्रता के अनुसार पंजीयन।

चयनकर्ताओं के पास कराना होगा नाम दर्ज

चयन स्पर्धा में शामिल होने वाले खिलाड़ी बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में चयनकर्ता के. राजगोपालन (मोबाइल: 9131433662) के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

ये दस्तावेज लाना जरूरी

पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को निम्न दस्तावेजों की मूल एवं प्रतिलिपि साथ लानी होगी:

  • पिछले छह वर्षों की स्कूल अंकसूची
  • डिजिटल या मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र
  • फोटो सहित पीवीसी आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट आकार के फोटो

महत्वपूर्ण है कि सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और प्रतिलिपि साथ लेकर निर्धारित समय पर ही चयन स्थल पर पहुंचें। चयन प्रक्रिया के माध्यम से सत्र 2026-27 के लिए बीएसपी की विभिन्न आयु वर्गों की क्रिकेट टीमों का गठन किया जाएगा।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button