Indian Air Force Vacancy: वायुसेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां, MTS पदों पर निकली भर्ती…

Indian Air Force Vacancy: भारतीय वायुसेना ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और अन्य ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन 27 जून को एम्प्लॉयमेंट न्यूज में विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत प्रकाशित किया गया था. खास बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन नि:शुल्क है.
आवेदन की प्रक्रिया 27 जून को शुरू हो गई है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एमटीएस के कुल 6 रिक्त पद हैं. जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) पास कर चुके हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को हेड क्वार्टर मेंटिनेंस कमांड, वायुसेना, विमानपुरा डाकघर, बेंगलुरु-560017 में नियुक्ति होगी.
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो यह 18 से 25 वर्ष है. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल और एससी-एसटी को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी. इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी.
कैसे होगा चयन
एमटीएस पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी.
कितनी मिलेगी सैलरी
वायुसेना में एमटीएस पद पर चयनित होने के बाद लेवल-1, 7वें वेतन आयोग (CPC) पे मैट्रिक्स के अनुसार सैलरी मिलेगी.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




