मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस व सीएसपी दुर्ग की टीम ने मध्य रात्रि में घेराबंदी कर पकड़ा, चोरी की केटीएम मोटर सायकल बरामद, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.06.2026 को प्रार्थी हरि साहू पिता नंदलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ओम नगर, उरला गौरा गौरी चौक, थाना मोहन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टील प्लांट रसमडा में काम करता है. दिनांक 23.06.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह अपनी मोटर सायकल केटीएम क्र. CG 07 BY 5301 को अपने घर के पास खड़ा किया था. दिनांक 24.06.2026 की सुबह 07:00 बजे उठकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 0441/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस और सीएसपी दुर्ग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर चोर की तलाश कर रही थीं. इसी दौरान उसी रात की मध्य रात्रि को पुलिस टीम को मालवीय नगर चौक दुर्ग के पास करीब 03:30 बजे एक संदिग्ध युवक मिला. पूछताछ करने पर वह उचित और स्पष्ट जवाब नहीं दे सका तथा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा.
इसके बाद जब टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने उरला से उक्त केटीएम मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है.
घटनास्थल :
प्रार्थी के घर सामने ओम नगर, उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग.
आरोपी का नाम :
यशवंत बंजारे पिता चंदूलाल बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनगर, मुक्तिधाम सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग.
जप्त सामग्री :
मोटर सायकल केटीएम क्र. CG 07 BY 5301 (इंजन नम्बर L-93516623, चेचिस नम्बर MD2JYAXE6LC053237) पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 30,000/- रूपये.
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक अश्वनी यादव एवं आरक्षक सैमुअल की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें और हैंडल (लॉक) अवश्य लगाएं. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




