दुर्ग

नशे के विरुद्ध उतई पुलिस की सख्त कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.06.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KA 5938 के माध्यम से ग्राम पतोरा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं।

सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके पर पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पुरेंद्र ठाकुर एवं शिवराम यादव बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 32 पौवा देसी प्लेन शराब (5.76 बल्क लीटर) बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 316/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार प्राप्त अन्य सूचना पर मुक्तिधाम रोड, ग्राम पतोरा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दिलेश कुमार पारधी निवासी गनियारी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 पौवा देसी मसाला शराब (5.40 बल्क लीटर) बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना का कारण :

अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री किया जाना।

▪️ घटनास्थल :

1. ग्राम पतोरा, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
2. मुक्तिधाम रोड, ग्राम पतोरा, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. पुरेंद्र ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बोरहाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. शिवराम यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
3. दिलेश कुमार पारधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 32 पौवा देसी प्लेन शराब शोले (5.76 बल्क लीटर) कीमती लगभग ₹3,200।
2. 30 पौवा देसी मसाला शराब शोले (5.40 बल्क लीटर) कीमती लगभग ₹3,000।
3. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KA 5938।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि नरेंद्र सोनी, प्रधान आरक्षक मदनलाल साहू, आरक्षक महेश यादव, अविनेश प्रताप सिंह, ध्रुव नारायण चंद्राकर एवं दिलीप सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे से संबंधित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button