दुर्ग

चापड़ लहराकर आमजन में भय एवं आतंक फैलाने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार…

दुर्ग – दिनांक 22.06.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आर.के. मैदान, सुपेला के पास एक युवक अपने हाथ में धारदार लोहे का चापड़ लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित कर रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हाथ में धारदार लोहे का चापड़ लहराते हुए लोगों को भयभीत करते पाया। उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम युवराज सोनी उर्फ बिल्ला, पिता स्व. उमेश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, मिनी माता चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.) बताया।

आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चापड़ गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 890/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी थाना सुपेला का निगरानी बदमाश है तथा उसका नाम निगरानी सूची में दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अन्य आपराधिक प्रकरण भी न्यायालय में विचाराधीन हैं।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

युवराज सोनी उर्फ बिल्ला
पिता स्व. उमेश सोनी
उम्र – 19 वर्ष
निवासी – कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह, शुभोद पाण्डेय, आरक्षक संतोष निर्मलकर एवं प्रदीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button