अन्‍यदुर्ग

अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब एवं बिक्री रकम जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 11.06.2026 को थाना बोरी क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़े टेमरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर के समीप अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर एवं 05 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री से प्राप्त नगदी रकम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल :

ग्राम बड़े टेमरी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. सुरज बारले, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े टेमरी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 15 लीटर कच्ची महुआ शराब।
2. बिक्री रकम 400 रुपये नगद।
3. कुल जुमला मशरूका कीमत लगभग 6,400 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना बोरी पुलिस स्टाफ एवं रेड कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button