
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 11.06.2026 को प्रार्थी लोकेश सोनी द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 10:30 बजे बीसीजी स्कूल मैदान के पास अपनी पिकअप वाहन खड़ी कर वह गया था। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। हमले में प्रार्थी के बाएं हाथ में चोट आई। बीच-बचाव करने आए गणेश सोनकर पर भी आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाई गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 109, 296, 351(3), 118(1), 119(1) बीएनएस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार बटनदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने पर विवाद होना।
▪️ घटनास्थल :
बीसीजी स्कूल मैदान के पास, रामनगर क्षेत्र, वैशाली नगर, दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. राम वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कारगिल चौक, आजाद चौक, रामनगर, दुर्ग।
2. राजबीर बघेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सत्यम बेकरी के पास, रामनगर, दुर्ग।
3. 02 विधि से संघर्षरत बालक, निवासी शास्त्री नगर।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 01 नग धारदार बटनदार हथियार।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल निराकरण किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




