अन्‍यदुर्ग

दुर्ग पुलिस का विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान, 67 अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त बल ने संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर 04 बिना नंबर वाहनों को किया जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

आज दिनांक 12.06.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू के नेतृत्व में थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कैम्प-1 स्थित प्रेम नगर, स्टील नगर एवं संग्राम चौक क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। अभियान प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक चलाया गया।

विशेष अभियान हेतु थाना वैशाली नगर, थाना दुर्ग, चौकी स्मृति नगर, थाना नेवई, थाना भिलाई भट्टी, थाना अजाक, एनटीएफ, यातायात पुलिस, एसीसीयू एवं रक्षित केन्द्र दुर्ग के कुल 67 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त बल लगाया गया था।

अभियान के दौरान क्षेत्र में निवासरत एवं आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 22 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनकी पहचान एवं आपराधिक रिकॉर्ड संबंधी जांच की गई। साथ ही वारंट तामीली, फरार आरोपियों की तलाश एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच हेतु व्यापक तलाशी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान बिना नंबर की 04 संदिग्ध दोपहिया वाहन जप्त कर उनके दस्तावेजों एवं स्वामित्व संबंधी वैधानिक जांच प्रारंभ की गई है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना तथा अपराधों की रोकथाम करना रहा।

▪️ घटना स्थल :

कैम्प-1 प्रेम नगर, स्टील नगर एवं संग्राम चौक, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. बिना नंबर की 04 संदिग्ध दोपहिया वाहन

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती भारती मरकाम, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा थाना प्रभारी वैशाली नगर, निरीक्षक राजेश साहू प्रभारी स्मृति नगर, निरीक्षक शिवचन्द्रा थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक तापेश्वर नेताम प्रभारी एनटीएफ, निरीक्षक अनिल कुमार साहू थाना प्रभारी नेवई सहित थाना वैशाली नगर, थाना दुर्ग, चौकी स्मृति नगर, थाना नेवई, थाना भिलाई भट्टी, थाना अजाक, एनटीएफ, यातायात पुलिस, एसीसीयू एवं रक्षित केन्द्र दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। संयुक्त टीम द्वारा समन्वित एवं प्रभावी ढंग से विशेष चेकिंग, सत्यापन एवं तलाशी अभियान संपादित किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button