
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 10.06.2026 को टोल प्लाजा कुम्हारी के पास ट्रक क्रमांक HR 38 Z 3022 के चालक द्वारा कटिंग से यूटर्न लेते हुए दुर्ग-रायपुर मार्ग पर वाहन खड़ा कर दिया गया था। इसी दौरान हाईवा क्रमांक CG 04 LB 9345 उक्त ट्रक के समीप आकर रुका। वाहन खड़ी करने की बात को लेकर दोनों चालकों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान हाईवा चालक द्वारा ट्रक चालक के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।
मारपीट के बाद ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ गई तथा उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया, जिसमें हाईवा चालक द्वारा ट्रक चालक के साथ मारपीट करना प्रमाणित पाया गया।
जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी द्वारा किया गया कृत्य प्रथम दृष्टया हत्या की श्रेणी में नहीं आने वाला अपराधिक मानव वध है। इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
वाहन खड़ी करने को लेकर उत्पन्न विवाद।
▪️ घटनास्थल :
टोल प्लाजा कुम्हारी के पास, दुर्ग-रायपुर मार्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. देव कुमार साहु, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम भूसरेंगा, पोस्ट बेलौदी, थाना रनचिरई, जिला बालोद।
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज।
2. घटना में प्रयुक्त हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 LB 9345।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त प्रकरण की विवेचना, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कुम्हारी पुलिस की टीम एवं विवेचना अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क पर किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें। छोटी-सी कहासुनी या विवाद को हिंसक रूप न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




