
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी एवं सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने रायपुर पहुंचे केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया।
इसके बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पहुना में मुलाकात कर प्रदेश में संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान विकास कार्यों को और गति देने तथा आम जनता तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सहभागिता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




