दुर्ग

कलाम जी के विचार देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं – विधायक ललित चंद्राकर…

बालोद । भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम* जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय बालोद में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित* ने कहा कि *”डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी सादगी, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन देश के युवाओं को विज्ञान, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है। कलाम जी ने कहा था कि सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। आज हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात कर देश और समाज की सेवा के लिए संकल्पित हैं।”*

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चेमन पूर्व जिला अध्यक्ष *पवन साहू*, बालोद जिला प्रभारी *संध्या परगनिया*, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री *शीतल नायक*, जिला महामंत्री *सौरभ लुनिया*, जिला महामंत्री राकेश यादव, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष *नरेश यदु*, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता *राकेश यादव* सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम जी के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button