दुर्ग

धनोरा बूथ क्र. 199 में भाजपा किसान मोर्चा के साथियों के साथ सुना पीएम मोदी का 135वां संस्करण

*दुर्ग ग्रामीण/धनोरा:* आज तुलसी पैलेस, धनोरा स्थित बूथ क्रमांक 199 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला दुर्ग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ललित चंद्राकर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम _‘मन की बात’_ के *135वें संस्करण* को सामूहिक रूप से सुना गया।

इस अवसर पर *दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर जी* ने कहा कि _“मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, यह जन-जन की बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी इस माध्यम से देश में हो रहे नवाचार, जनभागीदारी और सकारात्मक कार्यों को जनता के सामने रखते हैं, जिससे प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगामी गणेशोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा वर्षा जल के प्रत्येक बूंद के संरक्षण का संदेश देते हुए जल संचय को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मेघालय के जीवित रूट ब्रिज का उल्लेख करते हुए प्रकृति और मानव के अद्भुत समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विज्ञान, तर्क और जागरूकता के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। असम की महिलाओं द्वारा ‘हरगिला आर्मी’ के माध्यम से दुर्लभ पक्षी हरगिला के संरक्षण और उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास जनजागरूकता का प्रेरक उदाहरण है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संचालित नागालैंड बेबी लीग और नागालैंड वुमन फुटसाल लीग जैसी पहलों का उल्लेख किया। साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय एवं सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि डोमिनिकन रिपब्लिक में ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ के सदस्य वैदिक साहित्य का अध्ययन कर भारतीय संस्कृति से जुड़ रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट से सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने की पहल स्वच्छता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है।

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

जिला महामंत्री दिलीप साहू जी, किसान मोर्चा जिला प्रभारी बिलास तुषार जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत जी, उपाध्यक्ष विनोद चंद्राकर जी, सह प्रभारी किसान मोर्चा रविंदर सिंह जी, महामंत्री राजेन्द्र यादव जी, महामंत्री अजीत चंद्राकर जी, प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ प्रीतेश दुबे जी, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू जी, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर जी, महामंत्री चंदू देवांगन जी, प्रवीण यदु जी, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत जी, धनोरा सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे जी, पूर्व सरपंच चंद्रशेखर बंजारे जी, पार्षद श्रीमती संगीत रजक जी, पार्षद श्रीमती सुनीता चंद्राकर जी, नीमल गढ़े जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विमला कामडे जी, नोमेश्वर पिपरिया जी, व्यसनारायण वर्मा जी, मनोज शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button