छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध गांजा परिवहन करने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.506 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं नगदी जब्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से गांजा परिवहन एवं विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान रेलवे क्षेत्र मालधक्का के पास पीडब्ल्यूआई कार्यालय के निकट कैलाश नगर, दुर्ग में आरोपी को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद थैले में झिल्ली के अंदर रखा 2.324 किलोग्राम गांजा तथा एक अन्य सफेद झिल्ली में एयरटाइट पॉलीथीन में रखा 50 नग गांजा पुड़िया, कुल वजन 0.182 किलोग्राम बरामद किया गया। साथ ही मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 8,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000 रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय जिला न्यायालय भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन एवं विक्रय करना।

▪️ घटनास्थल :

रेलवे क्षेत्र मालधक्का के पास पीडब्ल्यूआई ऑफिस के निकट, कैलाश नगर, दुर्ग, थाना मोहन नगर।

▪️ आरोपी का विवरण :

1. नितेश साहू, उम्र 20 वर्ष।
2. निवासी वार्ड क्रमांक 18, श्मशान घाट के पास, शक्ति नगर, दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. कुल 2.506 किलोग्राम गांजा (2.324 किलोग्राम गांजा एवं 50 पुड़िया गांजा वजन 0.182 किलोग्राम)।
2. नगद बिक्री रकम 8,000 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के एएसआई राजेंद्र तिवारी, आरक्षक जितेश यादव तथा ACCU के प्रधान आरक्षक कौशलेंद्र एवं आरक्षक नासिर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। समाज को नशामुक्त बनाने एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button