chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

36वीं सीआईआई राष्ट्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) पूर्वी क्षेत्र द्वारा 20 से 22 मई 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता एवं कार्य कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के कुल 7 प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में संयंत्र का प्रतिनिधित्व किया तथा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सभी 7 प्रतिभागियों ने पुरस्कार प्राप्त कर संयंत्र को गौरवान्वित किया। भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 7 पुरस्कार अर्जित किए, जिनमें 3 प्रथम पुरस्कार, 3 द्वितीय पुरस्कार एवं 1 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं।

प्रतिभागियों ने कारपेंटरी, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पीएलसी एवं टर्नर जैसे विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कारपेंटरी ट्रेड में राम सजन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में अखिल कुमार राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। फिटर ट्रेड में राजेंद्र कुमार नायक को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, वहीं इसी ट्रेड में प्रभूचरण जेना ने द्वितीय पुरस्कार अर्जित किया।

पीएलसी श्रेणी में बी. वेंकटा अप्पाराव ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि कुन्द्रापू गणेश ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। टर्नर ट्रेड में माझा हांसदा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर भिलाई इस्पात संयंत्र का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा तकनीकी कौशल विकास, कार्य दक्षता संवर्धन एवं परिचालन उत्कृष्टता पर निरंतर दिए जा रहे विशेष बल का परिणाम है।

महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों हेतु विभागीय विशेषज्ञों एवं मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा नियमित रूप से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संयंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु उनके योगदान की सराहना की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button