chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में जरूरतमंद छात्रों को मिली शिक्षा सहायता, NEET की तैयारी कर रही मेधावी छात्रा को ₹20 हजार की मदद…

भिलाई/ यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई द्वारा शिक्षा सहायता हेतु प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू जी के निर्देशन में सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता प्रदान की गई।

इन्हीं में से एक – पिता के साये से वंचित एक मेधावी बच्ची ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 12वीं कक्षा में 89% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। बच्ची आगे चलकर डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है तथा नीट 2027 की तैयारी करना चाहती है। समिति द्वारा उसकी प्रतिभा और संघर्ष को सम्मान देते हुए ₹20,000 की शिक्षा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

भिलाई में जरूरतमंद छात्रों को मिली शिक्षा सहायता, NEET की तैयारी कर रही मेधावी छात्रा को ₹20 हजार की मदद...

वहीं एक ही परिवार की तीन बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई के बीच बाधा न बने। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के आवेदन के सत्यापन उपरांत एक बच्चे के एडमिशन हेतु ₹5,610 की सहायता राशि प्रदान की गई।

भिलाई में जरूरतमंद छात्रों को मिली शिक्षा सहायता, NEET की तैयारी कर रही मेधावी छात्रा को ₹20 हजार की मदद...

साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक बच्ची की पढ़ाई के लिए ₹4,500 तथा अन्य एक छात्रा की शिक्षा सहायता हेतु ₹4,820 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग किया गया। समिति द्वारा निरंतर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहयोग किया जा रहा है, ताकि हर होनहार बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके और समाज में एक नई पहचान बना सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button