chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी में मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा अप्रेंटिस ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन– ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के अंतर्गत तकनीशियन एवं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित अप्रेंटिस को संयंत्र की कार्यसंस्कृति, औद्योगिक प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों से परिचित कराना था।

इस अवसर पर संयंत्र के विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि एनएपीएस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 217 ट्रेड अप्रेंटिस भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़ चुके हैं। वर्तमान बैच में 113 अप्रेंटिस ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु जॉइन किया है।

इनमें इलेक्ट्रिशियन (स्टील प्लांट), मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), मैकेनिक डीजल, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, टर्नर, कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए), ड्राफ्ट्समैन (सिविल), ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), मोल्डर (रिफ्रैक्टरी) तथा कार्डियोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी एवं रेडियोलॉजी से संबंधित मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ट्रेड शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य चयनित अप्रेंटिस की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया भी जारी रहेगी। राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना भारत सरकार की एक प्रमुख कौशल विकास पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को संरचित औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता एवं उद्योगोन्मुख दक्षता को विकसित करना है।

भिलाई इस्पात संयंत्र इस योजना के माध्यम से विशेष रूप से आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऑनबोर्डिंग सत्र के दौरान अप्रेंटिस को संयंत्र की उत्पादन प्रक्रियाओं, विभागीय कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था तथा संगठनात्मक संस्कृति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान तकनीकी दक्षता, अनुशासन, सुरक्षित कार्य व्यवहार एवं सतत सीखने के महत्व पर विशेष बल दिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button