chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

जुआ, सट्टा खिलाने वाले आरोपी पर दुर्ग पुलिस की लगातार त्वरित कार्यवाही, नगद रकम सहित आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

जिला दुर्ग में जुआ एवं सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.04.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गत्वा तालाब, शांतिपारा पुरानी भिलाई के पास अंकों के दांव पर रुपये पैसों का लेनदेन कर सट्टा खिला रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी को सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम जप्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा संचालन

▪️ घटनास्थल : गत्वा तालाब के पास, शांतिपारा, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम : 1. अविनाश ढीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शांतिपारा, पुरानी भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. 05 नग सट्टा पट्टी

2. नगद रकम 4025 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक तुलसी राम साहू, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक राजकुमार सिंह एवं आरक्षक वसीम खान थाना पुरानी भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button