अवैध संबंधों के संदेह में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 19.04.2026 को प्रार्थी परदेशी राम निर्मलकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी नयापारा दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पुत्र हेमंत निर्मलकर पर दिनांक 18.04.2026 को रात्रि लगभग 22:00 बजे उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैण्ड के पास आरोपी द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया गया।
प्रार्थी के अनुसार आरोपी अंकित सिन्हा को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह था तथा इसी कारण वह हेमंत निर्मलकर के प्रति रंजिश रखता था। घटना में घायल को तत्काल जिला अस्पताल एवं बाद में शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित सिन्हा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह एवं आपसी रंजिश
▪️ घटनास्थल : उतई तिराहा टेम्पो स्टैण्ड, बबला होटल के सामने, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम : 1. अंकित सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद, हाल निवासी मांढर जिला रायपुर
▪️ जप्त सामग्री : 1. एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक गजेन्द्र यादव, केशव कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति में कानून हाथ में न लें एवं तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




