
भिलाई नगर – नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन-3, मदर टेरेसा नगर (वार्ड क्रमांक 35) के अंतर्गत आने वाले शारदा पारा की कुष्ठ बस्ती एवं भैरव बस्ती में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। वर्तमान में बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक शिक्षा प्रदान की गई।
क्षेत्र के निवासियों को लू के लक्षणों, जैसे—अत्यधिक प्यास लगना, सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी—के बारे में विस्तार से बताया गया। लोगों को सलाह दी गई कि वे दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें, और शरीर में पानी की कमी न होने दें l
ओ.आर.एस. घोल और घरेलू पेय पदार्थों के महत्व को समझाया गया। जागरूकता के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए, साथ ही पाम्पलेट्स का वितरण किया गया, जिसमें ‘क्या करें और क्या न करें’ की सचित्र जानकारी दी गई है। बस्तियों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक इस सत्र में भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने का संकल्प लिया।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक बचाव की जानकारी पहुँचे और किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




