अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 04.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना चौक भिलाई के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम प्रकाश पारधी बताया गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुआ। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध भंडारण एवं बिक्री
▪️ घटनास्थल : पुरैना चौक के पास, भिलाई
▪️ आरोपी का विवरण :
1. प्रकाश पारधी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी पारधी पारा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 33 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर)
2. कुल कीमत 3960 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




