अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी– होटल संचालक गिरफ्तार, शराब व नगदी सहित सामग्री जप्त…

संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग/ दिनांक 04.05.2026 को चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलोदा निवासी दिलीप सिंह द्वारा अपने होटल सिलोदा रसमड़ा में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से देसी मसाला शराब 32 पौआ, नगदी रकम, एक मोबाइल एवं बिक्री राशि जप्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु शराब बिक्री
▪️ घटनास्थल : होटल सिलोदा रसमड़ा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण : 1. दिलीप सिंह, निवासी ग्राम सिलोदा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. देसी मसाला शराब 32 पौआ (कीमत लगभग ₹3200)
2. नगदी बिक्री रकम ₹320
3. एक मोबाइल (कीमत लगभग ₹5000)
कुल जुमला कीमत ₹8520
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा एवं थाना पुलगांव पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




