अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अवैध शराब बिक्री पर छावनी पुलिस की कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि होंडा शोरूम खंडहर के पास रायपुर रोड पावर हाउस भिलाई क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर लाभ अर्जित करने हेतु अधिक मात्रा में मदिरा रखे हुए है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग टीम रवाना कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
मौके पर आरोपी एस योगेश उम्र 24 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे, सड़क नं. 08, स्वीपर मोहल्ला, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से शराब बिक्री कर धन लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल : होंडा शोरूम खंडहर के पास, रायपुर रोड पावर हाउस, भिलाई।
▪️ आरोपी का नाम :
1. एस योगेश, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 30 नग पौवा शोले देशी मसाला शराब कीमती 3000 रुपये।
2. शराब बिक्री रकम 250 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पेट्रोलिंग टीम एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री, परिवहन अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




