भिलाई

भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रा पदाधिकारियों को पदनाम-चिन्ह एवं सदन पट्टिका प्रदान कर उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शाला नायक चंदन यादव (कक्षा 12वीं ‘अ’) ने सभी पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा विद्यालय के आदर्शों एवं अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्राचार्य विजय सिंह पवार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे सदैव अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास पर ध्यान दें तथा प्रत्येक दिन स्वयं को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करें।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए ऐसे कार्य करें, जिनसे उनके परिवार, विद्यालय एवं देश का नाम गौरवान्वित हो। विद्यालय में वर्षभर आयोजित होने वाली शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए विद्यार्थियों को चैरिटी, फेथ, होप एवं पीस चार सदनों में विभाजित किया गया।

प्रत्येक सदन के लिए बालक एवं बालिका वर्ग से वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्रीफेक्ट नियुक्त किए गए। वरिष्ठ प्रीफेक्ट के रूप में चैरिटी सदन से नागेश एवं कु. संजना साव, फेथ सदन से दीपक एवं कु. महिमा, होप सदन से आदित्य कुमार शाह एवं कु. लक्ष्मी बाघ तथा पीस सदन से कुनाल कुमार एवं कु. योगिता साहू को दायित्व सौंपा गया।

वहीं कनिष्ठ प्रीफेक्ट के रूप में चैरिटी सदन से साईं रजक एवं कु. खुशी देवांगन, फेथ सदन से अभिनव कुमार एवं कु. सुहानी पाढ़ी, होप सदन से ओम सिंह एवं कु. सृष्टि साव तथा पीस सदन से रोशन प्रभाष एवं कु. विद्या का चयन किया गया। सदनों के मार्गदर्शन एवं संचालन के लिए शिक्षक वर्ग से सुश्री सुनीता अनिल, सुश्री सजिथा राजेश, सुश्री संगीता मिश्रा एवं सुश्री वंदना सोनवानी को मेंटर तथा  एस. एन. साहू, गोवर्धन साहू, सतीश मिश्रा एवं डॉ. उपमा शुक्ला को डिप्टी मेंटर नियुक्त किया गया।

विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी विभिन्न सदनों में सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सदनों की गतिविधियों के मूल्यांकन एवं समन्वय का दायित्व वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरिता शाक्या, डी. के. साहू, एम. के. पुरैना, पवन कुमार अग्रवाल एवं  पंचराम साहू को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री संगीता मिश्रा ने किया, जबकि विद्यालय की शाला नायिका कु. रिया राजभर (कक्षा 12वीं ‘स’) ने आभार प्रदर्शन किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button