बरसात से पहले नालियों की सफाई तेज, जलभराव रोकने निगम की विशेष मुहिम…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार शहर में मानसून पूर्व से नालियों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से सभी जोनों में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रही हैं।
अभियान के तहत नालियों में जमा झिल्ली, पन्नी, घास-फूस, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर पानी के सुचारु बहाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सफाई कार्य में आवश्यक संसाधनों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर नालियों को पूरी तरह साफ किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो और जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर के सभी प्रमुख नालों एवं नालियों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से सफाई कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए जहां पूर्व वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालियों में प्लास्टिक, कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




