chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

निर्माणाधीन मकान से बिल्डिंग मटेरियल चोरी करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 27.04.2026 को प्रार्थी दीनानाथ प्रजापति साकिब नेवई बस्ती नेवई का रहने वाला है , द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराय कि प्रार्थी जो उमरपोटी में घर बना रहा है। वहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्माणाधीन घर में रखे बिल्डिंग मटेरियल में से 10 बोरी सीमेंट, 3 बंडल लोहे की राड एवं एक बोरी केबल वायर चोरी कर ले गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 222/2026 धारा 331 (5),305 (2) 3(5) BNS अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा प्रार्थी एवं अन्य से पूछताछ कर कथन लेख किया गया, इसी बीच पता चला कि दो व्यक्तियों द्वारा लोहे की सामग्री बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया 10 बोरी सीमेंट, 3 बंडल लोहे की राड एवं एक बोरी केबल वायर कर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिल्डिंग मटेरियल चोरी करना

▪️ घटनास्थल : उमरपोटी में निर्माणाधीन मकान थाना उतई जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. ओम प्रकाश तारम , उम्र 20 वर्ष, निवासी नेवई भाटा
2. रोहित यादव उम्र, 20 वर्ष, निवासी नेवई भाटा

▪️ जप्त सामग्री :

1. 10 बोरी सीमेंट
2. 3 बंडल लोहे की राड
3. 1 बोरी केबल वायर

उक्त कार्यवाही में थाना उतई के थाना प्रभारी सहित विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही, जिनके द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button