नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,पुलिस की कार्यवाही में 04.970 किलोग्राम अवैध गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 28.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना नर्सरी डेम के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम अर्जुन चौहान एवं ईश्वर चौहान निवासी ओम शांति पारा पुरैना बताया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली में पृथक-पृथक पैकेटों में रखा कुल 04.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा का अवैध संग्रहण एवं बिक्री किया जाना।
घटनास्थल : पुरैना नर्सरी डेम के पास, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. अर्जुन चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम शांति पारा, पुरैना।
2. ईश्वर चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम शांति पारा, पुरैना।
जप्त सामग्री :
1. कुल 04.970 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।
2. जप्त मशरूका कुल कीमती लगभग 2,49,070 रुपये।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टाफ की त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




