आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर उतई पुलिस और एसीसीयू की कार्यवाही , 02 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 28.04.2026 को थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढोर स्थित ग्राम में आईपीएल क्रिकेट मैच ( राजस्थान बनाम पंजाब) के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर उतई पुलिस व एसीसीयू द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
मौके पर दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए, जो लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसों का दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से समूह बनाकर फोन में पैसे की डीलिंग कर सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया जिन लोगो के द्वारा सटटा खेला जा रहा था पुलिस उनकी भी पता तलाश कर रही है।
मामले में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु क्रिकेट मैच में सट्टा संचालन
▪️ घटनास्थल : ग्राम ढोर थाना उतई
▪️ आरोपी का नाम :
1. अविनाश मिश्रा
2. लोकेश सोनबोई
▪️ जप्त सामग्री :
1. 04 नग मोबाइल फोन, 2 नग सट्टा पर्ची
2. नगदी रकम600 रुपये
कुल जुमला –64,600/- रुपये
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई श्री महेश ध्रुव आरक्षक राजीव दुबे, ध्रुव नारायण चंद्राकर, सिदार की एवं एसीसीयू की भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




