लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों के विरुद्ध सुपेला पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 पुरुष एवं 01 महिला वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटियों की तामिली एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुपेला पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सूचना संकलन किया जा रहा था। दिनांक 23.04.2026 को प्राप्त सूचनाओं के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे कुल 05 पुरुष एवं 01 महिला वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️घटना का कारण : विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होना
▪️घटनास्थल : थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थान, जिला दुर्ग
▪️आरोपी का नाम :
1. विनोद बघेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती सुपेला
2. फुलचंद देशलहरे उर्फ बिट्टू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुपेला
3. विशाल तांडी उर्फ गुड्डू, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुपेला
4. अवतार सिंह उर्फ खत्तर उर्फ बन्नी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुपेला
5. राजा खरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपेला (स्थाई वारंटी)
6. ईशा उर्फ इश्वरी खोब्रागढ़े, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेहरू नगर सुपेला
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, आरक्षक अमित वर्मा, गोपाल लामा, प्रीतम हरीवंश की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी फरार आरोपी या वारंटी के संबंध में सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून से बचने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



