लाइफस्टाइलहेल्‍थ

एक महीने तक 10 हजार कदम चलने से कितना वजन कम होगा? जानें मिलेंगे अन्य कौन से फायदे

वजन घटाने का सबसे आसान और असरदार रास्ता शायद आपके कदमों में ही छिपा है। फिटनेस की दुनिया में दस हज़ार स्टेप्स एक ऐसा लक्ष्य बन चुका है जिसे पूरा करना न केवल आपको एक्टिव रखता है, बल्कि आपके शरीर में जादुई बदलाव भी ला सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि  एक महीने तक लगातार 10 हजार कदम चलने से आखिर कितना वजन कम होता है? क्या यह सिर्फ एक नंबर है या वाकई फैट बर्न करने का फॉर्मूला? आइए जानते हैं

10 हजार कदम चलने 1 महीने में कितना वजन कम होगा?

वजन कम होना पूरी तरह से आपकी तीव्रता, वजन और डाइट पर निर्भर करता है। औसतन 10,000 कदम चलने से शरीर लगभग  300 से 500 कैलोरी बर्न करता है।

यदि आप एक महीने तक रोज 400 कैलोरी बर्न करते हैं, तो कुल 12,000 कैलोरी कम होती है। वजन कम करने के लिए लगभग 7,700 कैलोरी बर्न करनी पड़ती है, तो आप एक महीने में 1.5 से 2 किलो वजन कम कर सकते हैं। अगर आप चलने के साथ थोड़ी हेल्दी डाइट लेते हैं, तो यह आंकड़ा  3-4 किलो तक भी जा सकता है।

10 हजार कदम चलने के अन्य फायदे   

  • ब्लड प्रेशर कम होता है: रोज़ाना चलने से ब्लड प्रेशर कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। काम करते समय सांस फूलने की समस्या कम महसूस हो सकती है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। |
  • मेंटल हेल्थ बेहतर होती है: रोज़ाना चलना, स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है और अच्छा महसूस कराने वाले एंडोर्फिन को बढ़ाता है। कई लोग बताते हैं कि उन्हें कम चिंता होती है, ज़्यादा फोकस रहता है।
  • हड्डियां बनती हैं मजबूत: रोजाना वॉक करने से जोड़ों में चिकनाई आती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। अकड़न या शुरुआती गठिया के लक्षणों में आराम मिल सकता है।
  • नींद आएगी अच्छी: ज़्यादा फिजिकल एक्टिविटी से गहरी, अच्छी क्वालिटी की नींद आती है। शारीरिक थकान के कारण रात में गहरी और सुकून भरी नींद आती है

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button