
मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
भिलाई तीन के उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम में आज शहर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव को नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर शहरभर के पत्रकारों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं।
अंतिम विदाई में जुटे राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां
अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे प्रमुख व्यक्तित्व:
-
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
-
सांसद विजय बघेल
-
वैशाली नगर विधायक रिकेश सिंह
-
हैवी ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू
-
शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक
सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत में संतोष यादव का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
पत्रकारों और साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शहर के पत्रकार साथियों ने कहा कि संतोष यादव हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक रहे। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
श्रद्धांजलि संदेश
सभी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि संतोष यादव की यादें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। उनके आदर्श और सिद्धांत भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




