राहगीरों को भयभीत करने वाले युवक को वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 07.06.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कचरा भट्टी, जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों एवं आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शेख सलीम, उम्र 19 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, जामुल के पीछे, भिलाई बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 215/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण : सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर आमजन एवं राहगीरों को भयभीत एवं आतंकित करना।
▪️ घटनास्थल : कचरा भट्टी के पास, जवाहर नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण : 1. शेख सलीम, उम्र 19 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, जामुल के पीछे, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री : 1. एक नग धारदार हथियार।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा सूचना का त्वरित सत्यापन कर प्रभावी घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : आम नागरिक किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार रखने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




