chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

थाना रानीतराई क्षेत्रांतर्गत अशोगा-जरवाय रोड के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी के थैले में अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करते पाया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु शराब रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 07.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध शराब का संग्रहण एवं बिक्री।

▪️ घटनास्थल : अशोगा-जरवाय रोड के पास, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. कुलेश्वर साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हली, थाना जामगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.)

▪️ जप्त सामग्री :

1. 35 पौवा देशी शोले मसाला शराब कीमती लगभग 3,500 रुपये।
2. एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी का थैला।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना रानीतराई पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा संग्रहण जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button