बीएसपी-सीएसआर द्वारा ग्राम तिमुआ में आयोजित चिकित्सा शिविर से 94 ग्रामीण लाभान्वित…

भिलाई/ सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कुटेष्वर लाइम स्टोन माइन्स के सीएसआर के अंतर्गत ग्राम तिमुआ में 28 अप्रैल 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कुटेष्वर लाइम स्टोन माइन्स के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक (फ्लक्स) मनोज कुमार तथा सरपंच ग्राम टिमरूआ, कोनिया तीरथ पटेल द्वारा शिविर का उद्घाटन के पश्चात कुल 94 लोगों की जांच कर उन्हें दवाई का वितरण किया गया।
प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में सामान्य जांच के अतिरिक्त शुगर, बीपी आदि की निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। कुटेष्वर माइंस डिस्पेंसरी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर की टीम में चिकित्सक अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद जहूर, फार्मासिस्ट मोसेस तिग्गा, राजश्री सहित अन्य कर्मचारीगण शामिल थे।
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा, सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए, निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय तथा खनिज क्षेत्रों में किया जा रहा है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




