थाना नेवई की बड़ी कार्रवाई: 30 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

जिला दुर्ग में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टेशन मरौदा क्षेत्र में अवैध रूप से देशी मदिरा बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाव शराब जप्त की गई है।
मुखबिर सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी
24-25 फरवरी 2026 को क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन मरौदा देवार बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना नेवई की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
5.400 बल्क लीटर शराब जप्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से —
-
26 पाव देशी मदिरा मसाला
-
04 पाव प्लेन देशी मदिरा
कुल 5.400 बल्क लीटर शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,920 बताई गई है। जब्त शराब को पुलिस ने विधिवत कब्जे में लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी की पहचान
-
विकाश तेलासी उर्फ अजीत (उम्र 19 वर्ष)
निवासी न्यू मार्केट देवार पारा, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल, उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक विजेन्द्र साहू की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




