हिट 2 को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, पहले हफ्तें में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा कमाल

मुंबई: आदिवि शेष स्टारर हिट 2 बॉक्स ऑफिस पर एक ड्रीम रन एंजॉय कर रही है. मेजर की सफलता के बाद एक्टर ने इस फिल्म के जरिए एक हार्डकोर एक्शन थ्रिलर में वापसी की है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हिट 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसने अपने ओपनिंग विकेंड में ही 28.1 करोड़ की कमाई की है, जो हाल में रिलीज हुई कुछ बड़ी फिल्मों के बिजनेस की तुलना में कहीं बेहतर है.
असल में आदिवि शेष स्टारर फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर दृश्यम 2, भेड़िया और एक्शन हीरो जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने नॉर्थ बेल्ट में लगभग इन तीनों फिल्मों के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बराबरी की है जो इस फिल्म के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है. यूएस बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन 200k+ दिनों और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हिट 2 ने कल अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स और सभी पार्टियों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सोमवार से फिल्म का कमाया हुई हर पैसा स्टेकहोल्डर्स के लिए प्रॉफिट ही साबित होगा. वैसे कोविड के बाद से अब तक फिल्मों में क्लीन हिट की स्थिति बहुत कम देखने को मिली है, फिर चाहे थ्रिलर की ही बात क्यों न हो, लेकिन वहीं आदिवि शेष की लोकप्रियता और सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित हिट 2 ने पहले वीकेंड में ही अपनी शानदार सफलता से एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




