Crimeअपराधजुर्मदेशदेश-समाज

प्रेमी ही निकला प्रेमी का हत्यारा: अवैध संबंध का शक था तो गला घोंटकर मारा, सूखी नहर में फेंका शव

धौलपुर में 4 दिन पहले सूखी नहर में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले ही दिन मर्डर की आशंका जता चुकी पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच करीब 8 साल से अवैध संबंध थे। उसे महिला के कैरेक्टर पर शक था। इस वजह से उसने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने प्रेमी के बयान लेने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि कौलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला शकुंतला देवी पत्नी बनिया कुशवाह का शव दोनारी और हरनाथ का नगला गांव के बीच सूखी नहर में पड़ा मिला था।

घटनास्थल के आसपास महिला की मौत से पहले संघर्ष के निशान थे। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी घर खर्च के पैसे लाने के लिए गेहूं बेचने गई थी।

महिला की हत्या की आशंका को देखते हुए सीओ मनिया दीपक खंडेलवाल, सीओ सिटी प्रवेंद्र कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी राजकुमार मीणा के साथ एक टीम का गठन कर मामले की पड़ताल शुरू की।

इस दौरान पुलिस को साइबर टीम की मदद से चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे। एसपी ने बताया कि महिला घर से निकलने के बाद गांव के ही अपने प्रेमी अतर सिंह कुशवाहा पुत्र गंगाराम के पास पहुंची थी।

जहां से महिला का प्रेमी उसे लेकर गुलावली गांव के जंगलों में चला गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब महिला ने उससे पैसे मांगे तो अतर सिंह ने उसको पैसे देने से मना कर दिया

और बाद में कपड़े (गमछे) से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि प्रेमी के बयान लेने के बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button