chhattisgarhpoliticsअन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गराजनीति

बूथ स्तर पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 138वीं कड़ी…

रिसाली में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की मौजूदगी, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी को लेकर लिया संकल्प

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का रविवार को दुर्ग जिले में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण किया। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में रिसाली के कृष्ण टॉकीज रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस के बूथ क्रमांक 103 में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

बूथ स्तर पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 138वीं कड़ी...

कार्यक्रम में भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, मंडल भाजपा अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल तथा बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ बैठक में चुनाव को लेकर लिया संकल्प

‘मन की बात’ के श्रवण के बाद बूथ बैठक आयोजित की गई। बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी ने आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर सहित सभी 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए संकल्प लेने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।बूथ स्तर पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 138वीं कड़ी...

सावित्री ठाकुर ने गिनाईं कार्यक्रम की प्रमुख बातें

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देश की उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित किया है।

उन्होंने बताया कि 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख किया। इसके साथ ही जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लेने की अपील की गई।

पोषण माह का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की भी चर्चा की गई। स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पोषण ट्रैकर के जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की देखभाल से जुड़े प्रयासों को भी सामने रखा गया।

प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश

भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रयासों का उल्लेख किया गया। असम के सोनाई रुपाई वन्यजीव अभयारण्य में हाथियों की वापसी, पिग्मी हॉग संरक्षण और सुंदरबन में मैंग्रोव संरक्षण जैसे प्रयासों का उदाहरण देते हुए उन्होंने प्रकृति एवं मानव जीवन के बीच संतुलन को जरूरी बताया।

युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता मिलती है। उन्होंने नशा मुक्त युवा अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान में MY Bharat, NSS, शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी पर भी चर्चा हुई।

स्थानीय उत्पादों को मिले बढ़ावा

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के जरिए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवला उत्पादों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों का उदाहरण भी साझा किया।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ में सामने आए सामाजिक सरोकारों को अपने स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई गई।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button