उदय कॉलेज जामुल में साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 21.02.2026 को थाना जामुल क्षेत्रांतर्गत उदय कॉलेज, जामुल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूप जैसे फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग, ऑनलाइन वित्तीय ठगी आदि के संबंध में जानकारी दी गई तथा ऐसे अपराधों से बचाव के उपाय समझाए गए।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव एवं सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित समाज निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

सराहनीय कार्य : कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना जामुल की टीम, यातायात शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों तथा साइबर सेल के स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपील करती है कि साइबर अपराध से बचाव हेतु व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




