bhilai-steel-plantchhattisgarheducationknowledgelifestyleछत्तीसगढ़जरा हटकेजीवन-शैलीभिलाई

महिला श्रमिकों के अधिकारों की खुली पाठशाला, रेल मिल में ‘नई चेतना’ से बढ़ी जागरूकता…

स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर हुई चर्चा, कार्यस्थल पर सम्मान एवं अधिकारों के प्रति किया गया सजग

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल विभाग में महिला संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, कल्याण और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नई चेतना’ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। 11 सितंबर 2026 को रेल मिल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला ठेका श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, वैधानिक प्रावधानों और औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएनआर) टी. दस्तीदार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने ‘नई चेतना’ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला ठेका श्रमिकों तक उनके अधिकारों, सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वेतन से लेकर PF और ESIC तक मिली जानकारी

कार्यशाला में महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही न्यूनतम वेतन, बोनस, पीएफ, ईएसआईसी और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

एएलडब्ल्यूपी राजेश मौर्य ने महिला ठेका श्रमिकों को वेतन एवं ईपीएस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी और इससे संबंधित आवश्यक बिंदुओं को समझाया।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव की जानकारी

वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुराधा साहा ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों और सुरक्षा उपायों पर जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और कार्यस्थल पर किसी भी तरह की अनुचित स्थिति के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी हुआ फोकस

कार्यक्रम में विभागीय सुरक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला तथा एसीएमओ (एमएंडएचएस/ओएचएस) शुभश्री प्रशांत ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विभिन्न विषयों पर अधिकारियों ने फैकल्टी के रूप में अपनी भूमिका निभाई और महिला श्रमिकों को कार्यस्थल से जुड़े सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी पहलुओं से अवगत कराया।

सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल की दिशा में पहल

‘नई चेतना’ जैसी कार्यशालाएं महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य, औद्योगिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कल्याण और कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला श्रमिकों को उपलब्ध सुविधाओं, श्रम अधिकारों और कार्यस्थल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां सुरक्षित, समावेशी और जागरूक कार्यस्थल संस्कृति को मजबूत करने में सहायक हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button