bhilai-steel-plantchhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़जीवन-शैलीभिलाई

तीज के रंग में सजी भिलाई की शाम, सोमा दाम ने जीता ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का ताज

दस क्लबों की प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, सेक्टर-10बी ने युगल नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

भिलाई। भिलाई की पुरानी सामाजिक संस्थाओं में शामिल भिलाई महिला समाज (बीएमएस) के मंच पर 11 सितंबर 2026 को कला, संस्कृति और नारी प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। संस्था की ओर से अंतर शाखीय युगल नृत्य प्रतियोगिता एवं ‘महा तीज तेजस्विनी-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज के सभी 10 क्लबों की तीज विजेताओं और सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

तीज के रंग में सजी भिलाई की शाम, सोमा दाम ने जीता ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का ताज

रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों, नृत्य और प्रतिभागियों के उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभागार पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष छवि निगम, उपाध्यक्ष मोली चक्रवर्ती, केका सरकार, पूनम कुमार, डॉ. स्मिता भास्कर और आभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन गुंजन चौहान चंदेल और सुनयना जसबीर ने किया।

तीज के रंग में सजी भिलाई की शाम, सोमा दाम ने जीता ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का ताज

कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की कोर कमेटी की सह सचिव चैती पॉल, कोषाध्यक्ष शिखा जैन और सह कोषाध्यक्ष रीता तिवारी की भी मौजूदगी रही।

सोमा दाम के सिर सजा ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का ताज

‘महा तीज तेजस्विनी-2026’ के तहत आयोजित ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ प्रतियोगिता में मरौदा क्लब की सोमा दाम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।

तीज के रंग में सजी भिलाई की शाम, सोमा दाम ने जीता ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का ताज

नेहरू नगर क्लब की संगीता कौर प्रथम उपविजेता रहीं, जबकि स्मृति नगर स्वागतम क्लब की बरखा गौड़ ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। वहीं जजेज च्वाइस सम्मान चेतना देवांगन और आशा सिरमोर को प्रदान किया गया।

सेक्टर-10बी क्लब की प्रस्तुति रही सबसे दमदार

अंतर शाखीय युगल नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों की प्रतिभागियों ने आकर्षक और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में सेक्टर-10बी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।तीज के रंग में सजी भिलाई की शाम, सोमा दाम ने जीता ‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का ताज

स्मृति नगर क्लब को द्वितीय और मरौदा क्लब को तृतीय स्थान मिला।

मंच पर दिखा कला और संस्कृति का संगम

आयोजन के दौरान महिलाओं ने नृत्य और रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज उत्सव की परंपरा, सांस्कृतिक रंग और प्रतियोगितात्मक उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रिया पगारे ने किया। समापन अवसर पर जेस्सी सुनील ने आभार प्रदर्शन किया। भिलाई महिला समाज के इस आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का भी मंच प्रदान किया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button